चार वर्षों में दोखरा-शोशा पथ व पुल की नहीं हुई मरम्मत

कटिहार। चार वर्ष पूर्व बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त प्रखंड के दोखरा-शोशा प्रधानमंत्री पथ एवं पुल क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:07 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:07 PM (IST)
चार वर्षों में दोखरा-शोशा पथ 
व पुल की नहीं हुई मरम्मत
चार वर्षों में दोखरा-शोशा पथ व पुल की नहीं हुई मरम्मत

कटिहार। चार वर्ष पूर्व बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त प्रखंड के दोखरा-शोशा प्रधानमंत्री पथ एवं पुल की मरम्मत चार वर्ष बाद भी नहीं हो पाई है। इसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार 2016 में आई बाढ़ में उक्त पथ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। साथ हीं पथ के मध्य एक पुल भी ध्वस्त हो गया था। शेष अन्य पुलों का एप्रोच कट गया है। जबकि कई स्थानों पर सड़क कट चुकी है। जबकि 2017 एवं 2019 की बाढ़ के दौरान भी पथ को व्यापक नुकसान पहुंचा है। उक्त पथ से कदवा, कंटिया एवं कुरसैल पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लोग आवागमन करते हैं। पथ के जर्जर रहने एवं पुल के ध्वस्त होने के कारण चार वर्षों से लोग तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर बाजार एवं प्रखंड मुख्यालय पहुंचते हैं। पुन: बाढ़ के कारण आवागमन की समस्या गंभीर हो चुकी है। कदवा मुखिया शीला देवी, कुरसैल मुखिया संयुक्ता देवी, उप मुखिया युवराज शर्मा, रामप्रवेश महतो सहित ग्रामीणों ने पथ की मरम्मत कराकर आवागमन लायक बनाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी