कोरोना के बाद बाढ़ ने बच्चों की पढ़ाई पर लगाई ब्रेक

कटिहार। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में पानी का फैलाव तेजी से होने लगा है। कोरोना संक्रमण और लाकडाउन को लेकर लंबे समय तक विद्यालय बंद रहने के बाद अनलाक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद स्कूलों को खोला गया था। गंगा नदी की बाढ़ से प्रखंड के चार दर्जन स्कूलों में पानी प्रवेश कर जाने से एकबार फिर पठन पाठन ठप हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 06:33 PM (IST)
कोरोना के बाद बाढ़ ने बच्चों  की पढ़ाई पर लगाई ब्रेक
कोरोना के बाद बाढ़ ने बच्चों की पढ़ाई पर लगाई ब्रेक

कटिहार। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में पानी का फैलाव तेजी से होने लगा है। कोरोना संक्रमण और लाकडाउन को लेकर लंबे समय तक विद्यालय बंद रहने के बाद अनलाक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद स्कूलों को खोला गया था। गंगा नदी की बाढ़ से प्रखंड के चार दर्जन स्कूलों में पानी प्रवेश कर जाने से एकबार फिर पठन पाठन ठप हो गया है।

धुरियाही पंचायत के प्राथमिक विद्यालय शाहपुर, उत्क्रमित मध्य विघालय महियारपुर, प्राथमिक विघालय बाबरबन्नी, प्राथमिक विद्यालय बुढियाटिकर, उत्क्रमित मध्य विघालय मदारीचक, प्राथमिक विघालय लक्ष्मीपुर में पानी प्रवेश कर गया है। दिलारपुर के सीआरसी उत्क्रमित मध्य विद्यालय कठौतिया, नया प्राथमिक विद्यालय कालीगंज बांध तथा एक सरकारी मदरसा में पानी प्रवेश कर गया है। दिलारपुर पंचायत के ही नया प्राथमिक विद्यालय मोदीचक हठखोला कटाव के मुहाने पर है। संबंधित विद्यालय प्रधानों ने वस्तुस्थिति से वरीय अधिकारियों को अवगत कराया है। सीआरसी उत्क्रमित मध्य विघालय कठौतिया के समन्वयक इमरान ने बताया कि नौ स्कूल तथा एक मदरसा में पानी प्रवेश कर गया है। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही व़ृद्धि से धुरियाही पंचायत के आठ, दिलारपुर के दो, बघार पंचायत के छह, दक्षिणी कांटाकोश के आठ, उत्तरी कांटाकोश के छह,नारायणपुर के चार, केवाला के दो, कुमारीपुर पंचायत के एक, फतेह नगर पंचायत के एक विद्यालय में पानी प्रवेश कर गया है। इसके अतिरिक्त नगर पंचायत मनिहारी के तीन विद्यालय आदर्श मध्य विद्यालय आजमपुर गोला, उर्दू प्राथमिक विद्यालय मनिहारी तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय समदा में भी पानी प्रवेश कर गया है।

chat bot
आपका साथी