गंगा के जलस्तर में वृद्धि से दर्जनों गांवों पर गहराया बाढ़ का संकट

कटिहार। गंगा नदी का जलस्तर काढ़ागोला में खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नदी के जलस्तर मे लगातार वृद्वि से रिवर साइड के दर्जनो गांवो पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 12:06 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 12:06 AM (IST)
गंगा के जलस्तर में वृद्धि से दर्जनों  गांवों पर गहराया बाढ़ का संकट
गंगा के जलस्तर में वृद्धि से दर्जनों गांवों पर गहराया बाढ़ का संकट

कटिहार। गंगा नदी का जलस्तर काढ़ागोला में खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नदी के जलस्तर मे लगातार वृद्वि से रिवर साइड के दर्जनो गांवो पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। तटवर्ती गांवों के लोग जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए पलायन कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। जलस्तर खतरे के निशान से 50 सेमी नीचे है। जलस्तर में बढ़ोतरी से मोहना चांदपुर पंचायत के कुंडी गांव, वैशागोविन्दपुर के प्रतापगंज, झापड़गंज, दुर्गापुर के गंज टोला, सुखासन के बड़ी गिदरमारी, छोटी गिदरमारी, डहरा, रानीचक बकिया, डेबड़ापार, कौआ मोर, तरियाणी, कांतनगर के सिरनिया, मुस्लिम टोला, उत्तरी भंडारतल के बड़हरा, हरिजन टोला, सीज टोला आदि निचले इलाके के गांवों में बाढ़ के पानी का फैलाव होने लगा है। पानी का फैलाव होने से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल पानी में डूब गई है।

chat bot
आपका साथी