फसल डूबने से हताश हुए किसान

कटिहार। समेली प्रखंड क्षेत्र में बारिश का पानी फैल गया है। इसके कारण धान और मखाना की फ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:03 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:03 PM (IST)
फसल डूबने से हताश हुए किसान
फसल डूबने से हताश हुए किसान

कटिहार। समेली प्रखंड क्षेत्र में बारिश का पानी फैल गया है। इसके कारण धान और मखाना की फसल डूबने के कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। प्रखंड क्षेत्र के छोहार, डुमर, मलहरिया, मुरादपुर पंचायत के प्रगतिशील किसान पंचलाल मंडल, बेचन मंडल, शंभू मंडल, नरेश मंडल, पंकज यादव, पंकज मंडल, अजय मंडल, अरविद मंडल, महेश्वरी महलदार, विजय यादव, रविन्द्र यादव, भगवान ठाकुर, पवन मंडल, कुसुमलाल महलदार आदि ने बताया कि पानी का फैलाव होने के कारण फसल डूब चुकी है। इसके कारण उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ेगा। महाजन से कर्ज लेकर उन्होंने खेती की है। ऐसेी स्थिति में कर्ज की भरपाई और परिवार चलाने की चिता उन्हें सालने लगी है। किसानों ने फसल क्षति का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। इस संदर्भ में प्रखंड कृषि पदाधिकारी छेदी मंडल ने बताया कि सभी पंचायतों में सर्वे चल रहा है। सर्वे रिपोर्ट जिला को भेजा जाएगा। विभागीय निर्देशानुसार किसानों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी