्रलापता किसान का छठे दिन भी नहीं मिला सुराग

कटिहार। काशीचक भगवानपुर दियारा में जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना के बाद से लापता किसान पूर्व सैनिक महेश यादव व उनके भाई सुनील यादव का छह दिन बाद भी कोई अता पता नही चल पाया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:25 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:25 PM (IST)
्रलापता किसान का छठे 
दिन भी नहीं मिला सुराग
्रलापता किसान का छठे दिन भी नहीं मिला सुराग

कटिहार। काशीचक भगवानपुर दियारा में जमीनी विवाद में गोलीबारी की घटना के बाद से लापता किसान पूर्व सैनिक महेश यादव व उनके भाई सुनील यादव का छह दिन बाद भी कोई अता पता नही चल पाया है। छहे दिन भी कोई अता पता नहीं चलने पर स्वजनों ने कुश का प्रतीकात्मक शव बनाकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी कर ली। घटना के बाद से ही स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हालांकि मनिहारी पुलिस एवं एनडीआरएफ टीम गुरूवार को भी खोजबीन में लगी रही। स्वजनों ने हिदू रीति रिवाज के अनुसार प्रतीकात्मक स्वरूप कुश का शव बनाकर आजमपुरगोला गंगा घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। इस मौके पर माहौल काफी गमगीन बना रहा। प्रतीकात्मक रूप से दाह संस्कार के अवसर पर लापता किसानों के स्वजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। छह दिनों से लापता किसान के घर चूल्हा भी नहीं जला था। लापता किसान के छोटे पुत्र सुमन कुमार ने बिलखते हुए बताया कि बीते 18 सितंबर को मेरे चचेरे भाई रतन यादव के सामने ही मेरे पिता पूर्व सैनिक महेश यादव व चाचा सुनील यादव ने गोली मार दी थी। स्वजनों ने कहा कि हत्या के बाद अपराधियों ने शव गायब कर दिया। घटनास्थल पर खून का धब्बा व खोखा भी बरामद किया गया। अब तक कोई अता पता नहीं चल पाने के कारण हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार अपने पिता महेश यादव व चाचा सुनील यादव का प्रतीकात्मक स्वरूप कुश का शव बनाकर अंतिम संस्कार किया। उन्होंने कहा कि पुलिस पर पूरा भरोसा है। अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर पुलिस सख्त से सख्त सजा दिलाएगी। पंडित रामानन्द ने कहा कि पार्थिव शरीर अगर नही मिलता है, तो कुश का प्रतीकात्मक स्वरूप बनाकर अंतिम संस्कार किया जा सकता है। लापता किसान पूर्व सैनिक महेश यादव के पुत्र पवन, सुमन व दो पुत्रियों का जहां रो रोकर बुरा हाल है। किसान सुनील यादव की पत्नी अनिता देवी रो रोकर मूर्छित हो रही है। स्वजनों के कारूणिक चित्कार से माहौल गमगीन हो उठा। घटना के दिन मौके पर मौजूद लापता किसान के भतीजा रतन ने बताया कि अपराधियों ने दोनों चाचा को गोली मार घसीटते हुए ले गए। किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

chat bot
आपका साथी