मनिहारी में 11 प्रत्याशियों के पर्चे पाए गए सही

कटिहार। मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के नामांकन की संवीक्षा का कार्य प्रेक्षक की मौजूदगी में निर्वा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:36 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:36 PM (IST)
मनिहारी में 11 प्रत्याशियों 
के पर्चे पाए गए सही
मनिहारी में 11 प्रत्याशियों के पर्चे पाए गए सही

कटिहार। मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के नामांकन की संवीक्षा का कार्य प्रेक्षक की मौजूदगी में निर्वाची पदाधिकारी ने बुधवार को किया। विधानसभा क्षेत्र से कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। प्रेक्षक रविशंकर गुप्ता की मौजूदगी व प्रत्याशियों की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। वही तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खामियों के कारण अस्वीकृत किया गया। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि संवीक्षा के क्रम में 11 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।

किनका पर्चा हुआ स्वीकृत

1 - मनोहर प्रसाद सिंह - कांग्रेस

2 - शंभू कुमार सुमन - जदयू

3 - अनिल कुमार उरांव - लोजपा

4 - फूलमणि हेंब्रम - झारखंड मुक्ति मोर्चा

5 - गोरेती मुर्मू - एआईएमआईएम

6 - नागेन्द्र चन्द्र मंडल - शिवसेना

7 - शिवनारायण उरांव - जद (सेकुलर)

8 - अरुण कुमार उरांव - पीपीआईडी

9 - शोभा सोरेन - निर्दलीय

10 - मीनाक्षी श्वेता - निर्दलीय

11 - रामेश्वर हेम्ब्रम - निर्दलीय

इनका पर्चा हुआ अस्वीकृत

1 - गीता किस्कू - एनसीपी

2 - बबलू मरांडी - बहुजन मुक्ति पार्टी

3 - अनिरुद्ध प्रसाद सिंह - निर्दलीय

chat bot
आपका साथी