एनएच पर हो रही वाहनों की सघन जांच

कटिहार। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कुरसेला थाना क्षेत्र में वाहन चेकिग अभियान जोर शोर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 06:08 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 10:15 PM (IST)
एनएच पर हो रही वाहनों की सघन जांच
एनएच पर हो रही वाहनों की सघन जांच

कटिहार। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कुरसेला थाना क्षेत्र में वाहन चेकिग अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुरसेला पुलिस द्वारा वाहन चेकिग अभियान की रफ्तार तेज कर दी गई है। एनएच 31 पर पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में दो पहिया और चार पहिया वाहन की गहन जांच की जा रही है। इस दौरान वाहनों के कागजात की गहनता से जांच की जा रही है। सड़क से गुजरते सभी वाहनों के डिक्की का भी जायजा लिया गया। बाइक चालक को हेलमेट नहीं पहनने पर फाइन भी किया जा रहा था। इस दौरान कुरसेला पुलिस के साथ बीएसएफ के जवान मुस्तैद थे। उड़नदस्ता टीम भी सड़क पर सक्रिय थे।

chat bot
आपका साथी