उल्लास के साथ मनाया गया ईद, घरों में अदा की गई नमाज

कटिहार। रविवार को चांद का दीदार होते ही ईद का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मना

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 09:01 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 09:01 PM (IST)
उल्लास के साथ मनाया गया ईद, घरों में अदा की गई नमाज
उल्लास के साथ मनाया गया ईद, घरों में अदा की गई नमाज

कटिहार। रविवार को चांद का दीदार होते ही ईद का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले भर में लोगों ने लॉकडाउन के कारण घरों में ही नमाज अदा कर ईद की खुशियों साथ कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ मांगी। इसके साथ ही मीठी सेवईयों के साथ लोगों ने ईद का त्योहार मनाया। लॉकडाउन के कारण इस बार मस्जिद व ईदगाह में ईद की नमाज नहीं पढ़ी गई। एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद देने के बदले लोगों ने मोबाइल और सोशल साइट्स के माध्यम से एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं प्रवासी मजदूरों को रखने के लिए जिले में बनाए गए विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों में भी ईद की नमाज अदा की गई। क्वारंटाइन में रह रहे प्रवासियों के बीच सेवईयां बांटी गई। हालांकि लॉकडाउन की सख्ती के कारण ईद का उमंग थोड़ा फीका रहा। लेकिन लोगों ने उल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाया।

फलका : प्रखंड क्षेत्र में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। लॉकडाउन को लेकर ईद का उत्साह पिछले वर्षें की तरह नहीं दिखा। ईदगाह व मस्जिदों में सामूहिक नमाज न पढ़कर लोगों ने अपने-अपने घरों में सपरिवार ईद की नमाज अदा की। महामारी के कारण लोगों ने नमाज, तरावीह की विशेष नमाज सहित जुमा व अलविदा की नमाज अपने अपने घरों में ही अदा की। सोमवार को ईद-उल-फितर की नमाज भी लोग अपने घरों में ही अकीदत के साथ अदा किया। सभी जगह बस ईद की मुबारकबाद भाई जान ईद मुबारक हो की बधाई दे रहे थे। वहीं महामारी को लेकर लोग गले व हाथ मिलाने से परहे•ा कर रहे थे। फलका सहित महेशपुर, सालेहपुर, मोरसंडा, मघेली, फुलडोभी, लोहजर, पोठिया, पिरमोकम आदि गांव में प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई है। विभिन्न स्थानों पर पुलिस के जवान व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

क्वारंटाइन सेंटर में पढ़ी गई नमाज, बंटी सेवईयां :

जिले सहित फलका प्रखंड के लगभग क्वारंटाइन सेंटर में ईद की नमाज अदा की गई। सीओ रघुवंश कुमार ने ईद को लेकर सभी क्वारंटाइन सेंटर पर सेवइयां व अन्य पकवान की व्यवस्था की गई थी। सीओ ने बताया कि ईद को लेकर प्रवासी घर जाने की जिद कर रहे थे उन्हें समझाकर शांत कराया गया। लेकिन अपनों से अलग रखकर ईद मनाने का मलाल प्रवासियों में साफ झलक रहा था।

प्राणपुर : प्रखंड क्ष्रेत्र में सोमवार को ईद उल फितर की नमाज सौहार्दपूर्ण वातावरण में अकीदत के साथ अदा की गई। शारीरिक दूरी बनाकर लोगो ने अपने अपने घरों में ईद की नमाज अदा की। हालांकि लॉकडाउन के कारण लोगों में उत्साह की कमी दिख रही थी। चौक चौराहे व ग्रामीण इलाकों में लोगों की भीड़ इकट्ठा नही हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग रहा। प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह व रोशना ओपी अध्यक्ष नवनीत कुमार नमन लगातार भ्रमणशील रहे।

कुरसेला : ईद का त्योहार कुर्सेला क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। प्रखंड अंतर्गत बल्थी महेशपुर गाँव, मजदिया, देवीपुर, मधेली, मेहरमियां टोला आदि गांव में लोगों ने घरों पर ही नमाज अदा की। ईद को लेकर विधि व्यवस्था बनाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता व्यवस्था की गई थी। कुल मिलाकर लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल में ईद का त्योहार मनाया।

chat bot
आपका साथी