बेटियों ने दी गांव को नई पहचान

कटिहार। बेटियों ने द्वाशय गांव को नई पहचान दी है। सीमित संसाधन के बावजूद इस गांव की लड़कि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:04 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:04 PM (IST)
बेटियों ने दी गांव को नई पहचान
बेटियों ने दी गांव को नई पहचान

कटिहार। बेटियों ने द्वाशय गांव को नई पहचान दी है। सीमित संसाधन के बावजूद इस गांव की लड़कियां सफलता की इबारत गढ़ रही हैं। कई जगहों पर शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से आगे निकल रही हैं।

गांव की 16 लड़कियों ने इस वर्ष प्रथम श्रेणी से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। 14 लड़कियों ने द्वितीय श्रेणी से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बेटियों की सफलता पर अभिभावक व ग्रामीण भी फूले नहीं समा रहे हैं। सुमति कुमारी, नीतू कुमारी, आंचल कुमारी, पूजा कुमारी सहित 16 लड़कियों ने एक साथ सफलता का परचम लहराया। द्वाशय गांव में एक उच्च विद्यालय है। आस-पास के गांवों की अधिकांश लड़कियां माघ्यमिक स्तर की पढ़ाई यहीं से करती हैं। इस वर्ष संपन्न मैट्रिक की परीक्षा में गांव की 30 लड़कियां शामिल हुई थीं। सभी पास हो गई। गांव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सुमति ने बताया कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर वह प्रशसनिक सेवा में जाना चाहती है। नीतू व आंचल डॉक्टर तो पूजा अभियंत्रण के क्षेत्र में जाना चाहती है। स्थानीय समाजसेवी श्रवण संन्यासी, बू अली व सिटू कुमार ने बताया कि शुरू से ही गांव में शिक्षा के प्रति रुझान रहा है। हाल के वर्षो में लड़कियों में भी कॉलेज स्तर तक की शिक्षा प्राप्त करने की ललक बढ़ी है। माध्यमिक स्तर के बाद कॉलेज स्तर की पढ़ाई में भी परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलता है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से लड़कियों के उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह का भी आयोजन इस बार किया गया। श्रवण संन्यासी बताते हैं कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए गांव वाले भी सहयोग करते हैं।

chat bot
आपका साथी