चाकू से वारकर नवोदय विद्यालय के रात्रि प्रहरी को किया घायल

कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के कोलासी स्थित नवोदय विद्यालय के रात्रि पहरी राजेश कुमार को बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंक फरार हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:20 PM (IST)
चाकू से वारकर नवोदय विद्यालय  के रात्रि प्रहरी को किया घायल
चाकू से वारकर नवोदय विद्यालय के रात्रि प्रहरी को किया घायल

कटिहार। कोढ़ा प्रखंड के कोलासी स्थित नवोदय विद्यालय के रात्रि पहरी राजेश कुमार को बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंक फरार हो गया। जख्मी रात्रि प्रहरी नवगछिया का रहने वाला है। नवोदय विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने बताया कि राजेश मेस में खाना बनाने का काम करता था। विद्यालय बंद होने के कारण मेस भी बंद है। जिसके कारण उसको नाइट ड्यूटी में रखा गया था। विद्यालय में ही मेस में अन्य दो व्यक्तियों के साथ उसका किसी बात पर विवाद था। उक्त दोनों राजेश के रिश्तेदार हैं। नाइट ड्यूटी होने के कारण गेट पर अन्य कोई व्यक्ति नहीं था। अकेला पाकर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया गया। स्थानीय लोगों की नजर घायल रात्रि प्रहरी पर पड़ी। इस घटना की जानकारी विद्यालय प्राचार्य को दी गई। प्राचार्य की सूचना पर कोलासी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी