बलिया बेलौन में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

कटिहार। प्रखंड के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र में दहेज के लिए 20 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:34 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:34 PM (IST)
बलिया बेलौन में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार
बलिया बेलौन में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार

कटिहार। प्रखंड के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र में दहेज के लिए 20 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। मृतक के परिजन ने सुसराल वालों पर दहेज की खातिर हत्या कर शव को फंदे में लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी अनुसार भौनगर पंचायत के मेंहदीपुर निवासी मुन्ना शर्मा की पत्नी तुलसी देवी की बुधवार संध्या मौत हो गई थी। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता आजमनगर प्रखंड के कपरांडा पोराला निवासी फगुआ शर्मा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दो लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को ससुराल वाले प्रताड़ित किया करते थे। बुधवार रात्रि उसे फांसी लगाकर पुत्री के मरने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि पुत्री के ससुराल वाले उसकी पुत्री की हत्या कर फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रुप देना चाहा लेकिन उसकी पुत्री की हत्या की गई है। मृतका के पिता ने दामाद, सास, ससुर सहित छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पति को गिरफ्तार कर अन्य आरोपित के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी