मोहनाचांदपुर में अपराधियों ने किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

कटिहार। गंगा दियारा में एक बार फिर अपराधियों की सक्रियता बढ़ने लगी है। गुरुवार की श

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:59 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:59 PM (IST)
मोहनाचांदपुर में अपराधियों ने  किसान को मारी गोली, हालत गंभीर
मोहनाचांदपुर में अपराधियों ने किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

कटिहार। गंगा दियारा में एक बार फिर अपराधियों की सक्रियता बढ़ने लगी है। गुरुवार की शाम मोहना ठाकुर गिरोह के अपराधियों ने किसान सह जनवितरण प्रणाली के दुकानदार विक्रम यादव को गोली मार बुरी तरह जख्मी कर दिया। विक्रम यादव को पेट व कंधे में गोली लगी है। उनका उपचार कटिहार मेडिकल कालेज में चल रहा है। घटना सेमापुर ओपी क्षेत्र के मोहनाचांदपुर पंचायत में घटी है। विक्रम यादव जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महानंद यादव के दामाद हैं। लगभग दो वर्ष पूर्व इसी गिरोह के सदस्यों ने जख्मी विक्रम यादव के भतीजे पिटू यादव की गोली मार हत्या कर दी थी।

जानकारी के अनुसार पंचायत के मोहनाडीह निवासी विक्रम यादव गुरुवार की शाम कटिहार शहर के आफिसर्स कालोनी स्थित अपने आवास से बोलेरो से घर जा रहे थे। इसी क्रम में प्रतापगंज ढ़ाला के नीचे मोहनाडीह जाने वाली सड़क में भवड़ा के पास पूर्व से घात लगाए आधा दर्जन हथियार बंद अपराधियों ने उन पर तीन गोलियां दागी। इसमें एक गोली उनके पेट व एक कंधे में लगी। बाद में आसपास के लोगों के दौड़ने पर अपराधी वहां से फरार हो गए। घायल विक्रम यादव को तत्काल मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर बरारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार, सेमापुर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल दलबल के साथ मौके पर पहुंच अपराधियों की घर पकड़ के लिए छापेमारी शुरु कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पूर्व मोहना ठाकुर गिरोह के सदस्यों ने उसके ट्रैक्टर पर गोली चलाई थी। बता दें कि मोहना ठाकुर व उसका भाई वासुकी ठाकुर अभी जेल में है, लेकिन उसका गिरोह अब भी सक्रिय है। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे पंचायत में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

chat bot
आपका साथी