शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण, आरोपित गिरफ्तार

कटिहार। आजमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक किशोरी के यौन शोषण

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:54 PM (IST)
शादी का झांसा देकर किशोरी का
यौन शोषण, आरोपित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण, आरोपित गिरफ्तार

कटिहार। आजमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक किशोरी के यौन शोषण किया जाता रहा। शादी की बात कहने पर आरोपित युवक व उसका परिवार मुकर गया। पीड़िता द्वारा इस मामले को लेकर थाना में केस दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने दर्ज केस में कहा है कि मु. राजुवा ने उसे पहले प्रेम जाल में फंसाया। दो साल तक दोनों को मिलना जुलना हुआ। इस दौरान आरोपित युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उससे शारीरिक संबंध भी बनाया। गत 30 सितंबर को आरोपित ने उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब उसने शादी की बात कही तो उसने बहाना बनाकर इंकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन पंचायत में उसे न्याय नहीं मिला।

chat bot
आपका साथी