आइसा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, छिनतई

कटिहार। ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष काजिम इरफानी सहित आधा दर्जन कार्यकर्ता

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:41 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:13 AM (IST)
आइसा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, छिनतई
आइसा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, छिनतई

कटिहार। ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष काजिम इरफानी सहित आधा दर्जन कार्यकर्ताओं के साथ लाठी डंडे से लैस कुछ युवकों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मारपीट की घटना में आधा दर्जन कार्यकर्ता जख्मी हो गए। एक कार्यकर्ता से 20 हजार की छिनतई कर हमलावर युवक भाग गए। पुलिस को दिए आवेदन में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा है कि मंगलवार की रात संगठनात्मक कार्य को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मु. फैजान के घर जा रहे थे। ग्राम देवता महाराज स्थान के बाइक से कुछ युवकों ने बाइक से रास्ता रोक लिया। मजहरूल इस्लाम नामक युवक ने पिस्तौल निकालकर धमकी दी। आरोपित के साथ उसके भाई अफसरुल इस्लाम सहित एक दर्जन से अधिक युवक थे। लाठी डंडे एवं धारदार हथियार से हमला कर कार्यकर्ताओं को जख्मी कर दिया। चिल्लाने पर ग्रामीणों इकट्ठा होते देख सभी आरोपित 20 की छिनतई कर भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से जख्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी