केहुनिया में पलटी नाव, बाल-बाल बचे सवार

कटिहार। प्राणपुर के केहूनिया पंचायत अंतर्गत बाढ़ के पानी में सत्तारे चौक से चिकनी टोला क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:57 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:57 PM (IST)
केहुनिया में पलटी नाव, 
बाल-बाल बचे सवार
केहुनिया में पलटी नाव, बाल-बाल बचे सवार

कटिहार। प्राणपुर के केहूनिया पंचायत अंतर्गत बाढ़ के पानी में सत्तारे चौक से चिकनी टोला की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। उक्त नाव चिकनी टोला के दस से अधिक लोग सवार थे। साथ ही दो बाइक भी सवार था। सभी व्यक्ति व्यक्ति तैर कर बाहर निकल गए। बाइक को भी निकाल लिया गया। नाव गैर सरकारी था। तैर कर निकले नाविक चिकनी टोला निवासी मोहम्मद जाहिद ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी विनय कुमार ने कर्मचारी को जांच रिपोर्ट के लिए तुरंत भेज दिया। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नाव पर निर्धारित संख्या में ही लोगों को चढ़ाने एवं बाइक नहीं चढाने का निर्देश दिया गया है।उक्त घटना को लेकर सत्तारे गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सत्तारे से चिकनी टोला, दीघापार, गुनी टोला, सहजा जाने व आने का एकमात्र साधन नाव ही है। अंचल की ओर से सत्तारे चौक से उपर्युक्त गांव की ओर जाने के लिए तीन नाव उपलब्ध कराया गया है। आबादी अधिक होने के कारण निजी नाव भी चल रहे हैं। करीब एक माह से इन क्षेत्रों में महानंदा नदी का पानी केहुनियाँ, सहजा एवं केवाला पंचायत के दर्जनों गांव बाढ़ पानी से घिरा हुआ है। आने जाने का एक मात्र साधन नाव है। लंबे समय से महानंदा का बाढ़ पानी बाढ़ पीड़ितों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। बाढ़ पीड़ितों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पूर्व मुखिया शिव देव झा, समाजसेवी चंदन कुमार सिंह, छोटू झा ने बताया कि महानंदा का बाढ़ पानी इन क्षेत्रों में तबाही मचाती है। इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को किसी तरह का राहत अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है क्षेत्र के लोगों ने विभागीय अधिकारी से पहल की मांग की है।

chat bot
आपका साथी