वर्चस्व की लड़ाई में हुई बन्ना की हत्या,

कटिहार। बरारी थाना क्षेत्र के गुरमेला पंचायत निवासी स्व जवाहर चौधरी के पुत्र राज कुमार च

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:23 PM (IST)
वर्चस्व की लड़ाई में हुई 
बन्ना की हत्या,
वर्चस्व की लड़ाई में हुई बन्ना की हत्या,

कटिहार। बरारी थाना क्षेत्र के गुरमेला पंचायत निवासी स्व जवाहर चौधरी के पुत्र राज कुमार चौधरी उर्फ बन्ना (35) की गोली मार हत्या और मृतक के एक अन्य भाई सरल चौधरी उर्फ सरला (32) वर्ष को सिर में गोली मार जख्मी कर दिए जाने की घटना को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इधर जख्मी सरल चौधरी उर्फ सरला की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई और वह जिदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। जलकर पर वर्चस्व को लेकर वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। मृतक राज कुमार चौधरी उर्फ बन्ना भी हत्या के एक मामले में फरार चल रहा था, जबकि घटना का आरोपित अशोक चौधरी भी हत्या का आरोपित है।

इधर बुधवार को बन्ना का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके घर मौनिचक ठुठ्ठी बलवा पहुंचते ही कोहराम मच गया। बूढ़ी माता, पत्नी सहित अन्य स्वजनों के कारुणिक क्रंदन से माहौल गमगीन था। मृतक बाना अपने पांच भाईयो मे तीसरे स्थान पर था। वह अपने पीछे चार पुत्री सहित दो बेटे छोड़ गए है। मामला में मृतक के भाई विनोद चौधरी द्वारा बरारी थाना में मामला दर्ज कराया गया है। इसमें टाली भट्टा निवासी अशोक चौधरी सहित अन्य को नामजद किया गया है। बता दें कि घटना की सूचना पर मंगलवार देर रात्रि ही एसपी विकास कुमार, एसडीपीओ अमरकांत झा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया था। बरारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने घटना के पीछे वर्चस्व की लड़ाई है। उन्होंने बताया कि मृतक राज कुमार चौधरी भी हत्या के एक केस मे फरार चल रहा था, जबकि मुख्य आरोपित अशोक चौधरी पर रजला बिद की हत्या का आरोप पूर्व से है। गंगा के छारण (जलकर) में जाल गिराकर मछली मारने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था।

chat bot
आपका साथी