साल भर बाद विवाहित रूप में मिली अपहृत लड़की

कटिहार। मनसाही पुलिस ने एक साल पूर्व अपहृत एक लड़की को उसके प्रेमी के घर से विवाहित रुप

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:15 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:15 PM (IST)
साल भर बाद विवाहित रूप 
में मिली अपहृत लड़की
साल भर बाद विवाहित रूप में मिली अपहृत लड़की

कटिहार। मनसाही पुलिस ने एक साल पूर्व अपहृत एक लड़की को उसके प्रेमी के घर से विवाहित रुप में बरामद किया है। इस मामले को लेकर कुरेठा पंचायत के एक गांव के रहने वाले लड़की के पिता ने गांव के ही अपनी बेटी की सहेली एवं उनके स्वजनों के खिलाफ अपहरण का मामला मनसाही थाना में दर्ज कराया था। यह मामला लंबित था। सोमवार को अचानक अपहृत लड़की अपने प्रेमी पति संग कुरेठा अपने गांव पहुंच गई। इसकी गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने लड़की को अपने कब्जे में ले लिया। वही पुलिस के आने की सूचना मिलते ही उनके पति एवं सहयोगी भागने में सफल रहा। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक साल पूर्व अपहृत लड़की गांव के ही अपनी सहेली के साथ कॉलेज में पढ़ने गई थी और वहीं से वह राजस्थान अरवल में रहने वाले अपने प्रेमी सौरव कुमार के साथ अरवल भाग गई थी। लड़की के पिता ने गांव के ही उनके सहेली एवं उनके परिजन आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज कराया था। अब लड़की के बरामद होने के बाद इस मामले के आरोपितों ने भी राहत की सांस ली है।

chat bot
आपका साथी