50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

कटिहार। हसनगंज थाना क्षेत्र के देवनाथपुर थेगुआ गांव में धान में खेत में कीचड़ से सना 50 वर्षीय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 05:10 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 05:10 PM (IST)
50 वर्षीय व्यक्ति का शव 
बरामद, हत्या की आशंका
50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

कटिहार। हसनगंज थाना क्षेत्र के देवनाथपुर थेगुआ गांव में धान में खेत में कीचड़ से सना 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मंगलवार को बरामद किया गया। शव की शिनाख्त भूलन लोहार के रुप में हुई है। वह काफी वर्ष पूर्व से अपने ससुराल देवनाथपुर थेगुआ में ही रह रहा था। शव की स्थिति से प्रथम²ष्टया गला घोंट उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

यह सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बहियार गए एक व्यक्ति की नजर शव पर पड़ी। स्वजनों को आशंका है कि गला घोंट उसकी हत्या की गई है। प्रतिरोध के कारण ही उसका शरीर कीचड़ से सना हुआ था। फिलहाल स्वजनों ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। देर शाम तक स्वजनों द्वारा इस मामले में आवेदन दिए जाने की संभावना है। पुलिस इस बाबत कई ग्रामीणों से भी आवश्यक पूछताछ की है।

chat bot
आपका साथी