पत्नी व सास पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, हालत गंभीर

कटिहार। विदाई नहीं मिलने से बौखलाए दामाद ने एक साथ सोयी हुई पत्नी और सास पर पेट्रोल छिड़

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 09:14 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 09:14 PM (IST)
पत्नी व सास पर पेट्रोल छिड़क
लगा दी आग, हालत गंभीर
पत्नी व सास पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, हालत गंभीर

कटिहार। विदाई नहीं मिलने से बौखलाए दामाद ने एक साथ सोयी हुई पत्नी और सास पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे दोनों मां-बेटी बुरी तरह से झुलस गई। दोनों का उपचार फिलहाल कटिहार सदर अस्पताल में चल रहा है। आजमनगर थाना क्षेत्र के आजमनगर बाजार हॉस्पीटल चौक पर यह घटना घटी है। पुलिस ने आरोपित दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में लड़की के पिता राम प्रसाद मंडल ने आजमनगर थाना में केस दर्ज कराई है। इसमें श्री मंडल ने कहा है कि उसकी बेटी छोटी देवी(19 वर्ष) की शादी कदवा थाना क्षेत्र के कुर्शेल निवासी पवन मंडल से एक वर्ष पूर्व हुई है। शादी के बाद से उसका दामाद बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहा है। यद्यपि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। मारपीट से तंग आकर छोटी देवी भाग कर मायके चली आई थी और एक माह से यहीं रह रही थी। एक सप्ताह पूर्व पवन पत्नी की विदाई लेने आया था। पर सास व ससुर नें मना कर दिया। इसको लेकर आधी रात को उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। राम प्रसाद मंडल ने बताया कि आग से झुलस रही बेटी और पत्नी की आवाज सुन जब वह और उसका बेटा दोनों जगे तो देखा आंगन में दामाद खड़ा था। जब उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया तो वह भाग निकला। झुलसे पत्नी व बेटी को ले वो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर ले गए जहां से उन्हें एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया गया। आजमनगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि मामले में आरोपित पवन मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी