सामुदायिक किचन बंद रहने से वापस लौटे जरूरतमंद

कटिहार। लॉकडाउन के दौरान गरीब और असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराने को लेकर जिलाि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:18 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:18 PM (IST)
सामुदायिक किचन बंद रहने 
से वापस लौटे जरूरतमंद
सामुदायिक किचन बंद रहने से वापस लौटे जरूरतमंद

कटिहार। लॉकडाउन के दौरान गरीब और असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड के मध्य विद्यालय दुर्गास्थान में सामुदायिक किचन की शुरूआत की गई, लेकिन शुक्रवार को सामुदायिक किचन बंद कर दिया गया। सामुदायिक किचन बंद रहने से भोजन करने आए दिव्यांग और असहाय लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार मंडल सहित स्थानीय लोगों ने अनुमंडलाधिकारी से बिना किसी जानकारी के सामुदायिक किचन बंद किए जाने की शिकायत की है। लोगों ने कहा कि सामुदायिक किचन में दो वक्त का खाना दिए जाने का निर्देश है, लेकिन एक वक्त का ही खाना दिया जा रहा है। ग्रामीण सुरेश कुमार ठाकुर, राजेंद्र मंडल, प्रीतम चौधरी, सूरज मंडल, बिदेश्वरी मंडल ने एसडीओ से इसकी जांच कर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। विभागीय स्तर से बताया गया कि ईद के कारण शिविर प्रभारी के नहीं पहुंचने पर किचन बंद हुआ। सामुदायिक किचन का संचालन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी