सोहथा गांव में मिले आठ कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

कटिहार। प्रखंड क्षेत्र में कोरोना का कहर जारी है। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के दो स्थानों प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:48 PM (IST)
सोहथा गांव में मिले आठ 
कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप
सोहथा गांव में मिले आठ कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

कटिहार। प्रखंड क्षेत्र में कोरोना का कहर जारी है। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के दो स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों का रैपिड एंटीजन किट से कोरोना का जांच किया गया जिसमें नौ लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फलका अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को शिविर लगाकर कोरोना जांच किया गया जिसमें सोहथा गांव में आठ व्यक्ति तथा पकड़िया गांव में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्ति को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर संक्रमित लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगाया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव की संख्या तीन दर्जन हो गई है जिसमें नौ स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि संक्रमण के खतरे को देखते हुए सभी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। मास्क का उपयोग के साथ शारीरिक दूरी का पालन लोग करें। आठ पॉजिटिव केस मिलने के बाद सोहथा गांव के एक किलोमीटर दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। साथ ही बैरिकेडिग कर गांव जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी