87 पुलिसकर्मी स्वस्थ, अब दो ही पॉजिटिव

कटिहार। जिले में दो पुलिसकर्मी ही कोरोना पॉजिटिव हैं जबकि पूर्व में कोरोना की चपेट में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:15 PM (IST)
87 पुलिसकर्मी स्वस्थ, अब दो ही पॉजिटिव
87 पुलिसकर्मी स्वस्थ, अब दो ही पॉजिटिव

कटिहार। जिले में दो पुलिसकर्मी ही कोरोना पॉजिटिव हैं जबकि पूर्व में कोरोना की चपेट में 89 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी आए थे। इसमें से अब 87 स्वस्थ हो चुके हैं। पॉजिटिव दो होम आइसोलेशन में हैं। शनिवार को मुख्यालय डीएसपी श्री रश्मि ने कहा कि 100 से अधिक पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने की भ्रामक खबर फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुख्ता जानकारी एवं तथ्यों के आधार पर ही किसी तरह की सूचना प्रसारित करें।

chat bot
आपका साथी