पुलिस ने चलाया वाहन चेकिग अभियान

कटिहार। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने एवं बिना अनुमति पत्र के वाहनों की आवाजाही पर र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 09:52 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 09:52 PM (IST)
पुलिस ने चलाया वाहन चेकिग अभियान
पुलिस ने चलाया वाहन चेकिग अभियान

कटिहार। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने एवं बिना अनुमति पत्र के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने को लेकर डंडखोरा पुलिस ने थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिग अभियान चलाया। वहीं पुलिस ने हाट बाजार में दुकानदारों को निर्धारित समय पर ही दुकान खोले रखने की सख्त चेतावनी दी। सोमवार को थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व चलाए गए वाहन चेकिग अभियान में चार दो हजार जुर्माना राशि वसूला गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक सेवा को छोड़ अन्य वाहनों के परिचालन पर रोक है। बिना ई पास के किसी भी वाहन को परिचालन की अनुमति नहीं है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों व वाहन चालकों के विरूद्ध् कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी