संक्रमित शव के दाह संस्कार के लिए कर्मियों की हुई प्रतिनियुक्ति

कटिहार। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने पर सम्मानजनक तरीके से शव का अंतिम संस्कार ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 08:12 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 08:12 PM (IST)
संक्रमित शव के दाह संस्कार के 
लिए कर्मियों की हुई प्रतिनियुक्ति
संक्रमित शव के दाह संस्कार के लिए कर्मियों की हुई प्रतिनियुक्ति

कटिहार। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने पर सम्मानजनक तरीके से शव का अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर मनिहारी, बलरामपुर, कदवा, बारसोई एवं आजमनगर में शवदाह स्थल को चिह्नित किया गया है। डीएम उदयन मिश्रा और एसपी विकास कुमार ने चिन्हित शवदाह स्थल पर पुलिस बल के साथ कर्मियों की चौबीस घंटे प्रतिनियुक्ति का संयुक्त आदेश जारी किया है। मनिहारी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार की व्यवस्था को लेकर मनिहारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं घाट पर अलग-अलग पालियों में किसान सलाहकार दिवस कुमार राय, मो. महताब और चंदन कुमार की प्रतिनियुक्ति पुलिस बल के साथ की गई है। बलरामपुर प्रखंड के तेलता श्मसान घाट पर पंचायत रोजगार सेवक भगवान चौधरी, सुजीत कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार झा, कदवा प्रख्ड के झोआ महानंदा नदी के किनारे श्मसान घाट पर किसान सलाहकार सुमन कुमार विश्वास, दिनेश प्रसाद सिंह,अवधेश कुमार अवध, बारसोई सद्भावना मैदान के समीप श्मसान घाट पर किसान सलाहकार इंदुभूषण, मनोज कुमार यादव और भोलेनाथ तथा मौलानापुर श्मसान घाट पर किसान सलाहकार प्रदीप कुमार राम, पुरुषोत्तम एवं वीर कुमार की प्रतिनियुक्ति पुलिस बल के साथ की गयी है। वहीं आजमनगर महानंदा किनारे श्मसान घाट पर पंचायत रोजगार सेवक विवेक कुमार,शिव नारायण मंडल एवं मनोज कुमार रविदास की प्रतिनियुक्ति अलग अलग पाली में की गई है।

chat bot
आपका साथी