राहुल ने किया वर्चुअल संवाद, कांग्रेसियों ने लिया भाग

कटिहार। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:30 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:30 PM (IST)
राहुल ने किया वर्चुअल संवाद, कांग्रेसियों ने लिया भाग
राहुल ने किया वर्चुअल संवाद, कांग्रेसियों ने लिया भाग

कटिहार। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय, विधायक पूनम पासवान, विधायक शकील अहमद खान सहित प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष इसमें शामिल हुए। इस संवाद में संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा सह प्रभारी अजय कपूर, विरेंद्र सिंह राठौर, सीएलपी लीडर सदानंद सिंह, अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्षों संगठन मंत्री बिहार ब्रजेश पाण्डेय, पार्टी के छोटे से बड़े स्तर के सभी नेताओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम बिहार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा की देखरेख में हुआ। वर्चुअल संवाद को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत में सभी बड़े बदलाव की शुरुआत बिहार से होती है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत में गांधी जी और पश्चिम चंपारण की चर्चा की। साथ ही कहा कि किसी भी अत्याचार, नफरत, भ्रष्टाचार एवं क्रोध के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत बिहार की धरती से ही होती है और यह काम आज बिहार में कांग्रेसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरवरी में ही उन्होंने कोरोना सुनामी की चेतावनी दे दी थी। आने वाले छह माह में बिहार और पूरा देश इससे भी बड़े तूफान का सामना करने जा रहा है और वह बेरोजगारी व डूबती अर्थव्यवस्था है। पीएम मोदी हमारे संस्थागत ढांचे को ध्वस्त कर रहे है उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों के बलिदान का भी ख्याल सरकार नहीं रख रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग पूरे देश के निर्माण में अपना योगदान देते आ रहे हैं लेकिन जब करोना आया संकट आया तब बिहार के लोगों के साथ सरकार खड़ी नहीं रही। विकास की बात करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री आज चुप हैं और जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि अगली सरकार बिहार में हमारी होगी। हम मिलजुलकर सरकार बनाएंगे। मुख्य रूप से रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य पर हम काम करेंगे। वर्चुअल मीटिग में डिजिटल सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई। इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

chat bot
आपका साथी