विकास दिवस के रूप में मना नीतीश कुमार का जन्मदिन

कटिहार। मुख्यमंत्री का जन्मदिन विभिन्न प्रखंडों में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा विकास दिवस के रूप में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:51 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:51 PM (IST)
विकास दिवस के रूप में मना
नीतीश कुमार का जन्मदिन
विकास दिवस के रूप में मना नीतीश कुमार का जन्मदिन

कटिहार। मुख्यमंत्री का जन्मदिन विभिन्न प्रखंडों में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

बलरामपुर : बलरामपुर बाजार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया। जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल एवं जिला सचिव श्याम बाबू भगत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ दुलालचंद गोस्वामी सम्मिलित हुए। सांसद द्वारा जदयू कार्यकर्ताओं के साथ आठ पाउंड का केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्म दिवस मनाया गया। अपने संबोधन में सांसद ने मुख्यमंत्री को विकास पुरुष बताते हुए उनके कार्यकाल में बिहार की बदलती तस्वीर पर चर्चा की। कहा कि आज पूरे देश में बिहार के विकास मॉडल की चर्चा हो रही है। सांसद ने कटिहार जिले में चल रहे विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं की चर्चा करते हुए लोगों को इसका लाभ उठाने को कहा। इस मोके पर सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी, जिला मीडिया संयोजक रोशन अग्रवाल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल चंद्र दास, युवा अध्यक्ष पंकज कुमार, शंभू गोस्वामी, मुखिया मानिक चंद्र दास, कुमुद रंजन, बिरेंद्र चंद्र सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। फलका : फलका बाजार स्थित जदयू कार्यालय में अध्यक्ष विवेकानंद पटेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वां जन्मदिन केक काटकर विकास दिवस के रूप में मनाया गया। क्षेत्र के पोठिया, भंगहा, सोहथा उत्तरी, रहटा, शब्दा सोहथा दक्षिण, मोरसंडा, पीरमोकाम आदि पंचायतों में भी जन्मदिन मनाया गया। मुख्यमंत्री के जन्मदिन को लेकर जदयू नेता एवं कार्यकर्ताओं के बीच उत्सव का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्हें विकास पुरूष के नाम से जाना जाता है। ऐसे में उनका जन्मदिन भी विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नंदशरण चौधरी, शमशेर आलम, रंजन कुमार, सदय चौधरी, कौशल किशोर सिंह, शंकर सिंह, मोहम्मद इसराफील, अनिल कुमार मंडल,संजय पटेल, प्रदीप प्रभा, ओम प्रकाश मंडल,अमित गुप्ता, आदि मौजूद थे।

कदवा : प्रखंड मुख्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन विकास दिवस के रुप मे मनाया। सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काट कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। प्रखंड अध्यक्ष श्री भगत ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री बिहार के विकास पुरुष हैं। उनके नेतृत्व में बिहार का चहुमुंखी विकास हुआ है। राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसित है। सभी वर्गों का सामान रुप से विकास हुआ है। जदयू नेता अंजार आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य को अपने परिवार की तरह मान कर सभी समुदाय का समग्र विकास कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में हर वर्ग में अमन एवं खुशहाली है। वक्ताओं ने सरकार के कार्यक्रम एवं उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर आशा सुमन, सुनील मंडल, चंदन भगत, मनोज भारती, रवि साह, ऋतुराज मिश्र, मनोव्वर आजाद, ज्ञानरंजन मेहता, सुनील शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

सेमापुर : मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का 70 वां जन्मदिवस सेमापुर के बरेटा पंचायत भवन में विकास दिवस के रुप में मनाया गया। जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर जन्मदिवस का मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर पौधारोपण किया । इस मौके पर सिक्कट के मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू नेता राजीव चौधरी, नेजाबुल हक, राकेश मंडल, प्रेमचन्द्र, संतोष मंडल, हरिश, संतोष, रमेश मंडल, उपेन्द्र,नन्दकिशोर पंडित, शंकर मंडल, नागो कुमार, ननकी देवी, प्रेम कुमार, सुनील मंडल, अफरोज, अशोक सिंह आदि मौजूद थे।

डंडखोरा : प्रखंड क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म दिवस विकास दिवस के रुप में मनाया। प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर केक काटा और एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर प्रखंडअध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार का चौतरफा विकास हुआ है। इस अवसर पर सच्चिदानंद मंडल, समाज सेवी मनोज कुमार प्रसाद, भजन मंडल, अरविन्द सिंह, गयानाथ मंडल, युवराज मंडल, अरुण मंडल, विजय शर्मा, मनोज महतो, रामप्रवेश चौहान, नंदकिशोर मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बरारी : जदयू महिला प्रकोष्ठ द्वारा स्थानीय प्राथमिक विद्यालय गांधीग्राम स्थित बूथ संख्या 93 मे एक समारोह आयोजित कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वां जन्म दिवस को विकास दिवस के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सह बरारी प्रमुख माला कुमारी ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सीएम का जन्मदिन मनाया ।इस अवसर पर वरिष्ट नेता अरविद कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री चन्द्रमोहन सिंह, गुणसागर पासवान, तारकेश्वर भारती, महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष गुड्डी कौर, पूर्व उपमुखिया सुनीता देवी आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थीं।

समेली : युवा जदयू कार्यालय डुमर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्म दिवस को विकास दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू युवा जिलाध्यक्ष रौशन मंडल ने किया। 15 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने सीएम का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उपाध्यक्ष भैरव शर्मा, शंकर पटेल, फलका प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ बमबम यादव, कोढ़ा प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश मेहता, राजेश सिंह कुशवाहा, अर्जुन मंडल, राजकुमार गुप्ता, संजीव कुमार, अजीत मेहता, कुरसेला प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार बबलू, वीआईपी जिला उपाध्यक्ष अखिलेश राय, बरारी प्रखंड अध्यक्ष अमित यादव, एमएलसी प्रतिनिधि मनीष कुमार ठाकुर, अर्जुन मंडल, संजीव कुमार मंडल, राजू पौधार, प्रमोद साह, प्रमोन साह, अजित मेहता, पंकज चौधरी, सुधार गुप्ता आदि मौजूद थे।

मनिहारी : ,मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनिहारी में भी जदयू कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया।इस मौके पर मनिहारी प्रखण्ड के जदयू कार्यकर्ताओं ने नवाबगंज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ मंजय साह, वरिष्ठ जदयू नेता पंचानन्द पोद्दार, महिला नेत्री अनिता देवी सहित लक्ष्मी कांत ऋषि ने संयुक्त रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके पर जदयू के अशोक सिंह,रूपक गुहा,कुंदन पासवान, राजेश कुमार रजक, राजेन्द्र सिंह, कन्हाई लाल सिंह, लियाकत अली, लड्डू सिंह, पवन पण्डित, मनोज यादव, राजेंद्र पासवान, अवधेश सिंह, दिनेश सहित कई लोग मौजूद थे।

सालमारी: सालमारी स्थित सोहरागाछी जदयू कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर जदयू नगर निकाय प्रकोष्ठ के महासचिव शाहनवाज आलम के नेत ृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रशांत सिंह, मनोहर सि ेंह, करण शर्मा, नाजीर आलम आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी