जनसहयोग से किया गया चचरी पुल का निर्माण

संवाद सूत्र मनिहारी (कटिहार) मनिहारी के बड़ी तेलडंगा गांव से वृंदावन गांव तक आवागमन क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:50 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:50 PM (IST)
जनसहयोग से किया गया चचरी पुल का निर्माण
जनसहयोग से किया गया चचरी पुल का निर्माण

संवाद सूत्र, मनिहारी (कटिहार): मनिहारी के बड़ी तेलडंगा गांव से वृंदावन गांव तक आवागमन के लिए जनसहयोग से चचरी पुल का निर्माण कराया गया। जिसका शुभारंभ नीमा पंचायत के मुखिया रामजी यादव ने किया। इस मौके पर मुखिया ने कहा कि तेलडंगा गांव से वृंदावन तक कनखर नदी के ऊपर चचरी पुल का निर्माण कार्य जनसहयोग से किया गया है। जिससे गांव के लोगो को आवागमन में सहूलियत होगी। कहा कि पंचायत चुनाव के शपथ ग्रहण के बाद ग्रामीणों की समस्याओं पर पूरी तन्मयता के साथ निदान की पहल की जायेगी। वही ग्रामीण हरि मुर्मू ने कहा कि चचरी पुल के निर्माण से दोनों गांवो की दूरी भी घटेगी तथा समय की बचत होगी। उन्होंने इस दिशा में पुल निर्माण के पहल की मांग भी की। इस मौके पर रायल स्टार क्लब बड़ी तेलडंगा गांव के अध्यक्ष रमेश मरांडी,सचिव हरि प्रसाद मुर्मू, शिबु मुर्मू, हरि मुर्मू, रमेश मरांडी, बाबूलाल हंसदा, संजय,हरिश्चंद्र, कान्हू,मुंशी,जोसफ,चरण किस्कू,भादोनाथ मुर्मू सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी