अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशानी

खगड़िया। प्रखंड में लगातार कई दिनों से बिजली की दयनीय स्थिति बनी है। हाल यह है कि आठ से 1

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 12:28 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:12 AM (IST)
अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशानी
अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशानी

खगड़िया। प्रखंड में लगातार कई दिनों से बिजली की दयनीय स्थिति बनी है। हाल यह है कि आठ से 10 घंटे तक क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित रहती है। जिससे लोग परेशान है। उपभोक्ताओं में आक्रोश है। विद्युत अभियंता किशोर कुणाल ने बताया कि चनवारी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से बछौता हरिपुर के बीच 33 हजार के तार में पानी सटने के कारण आपूर्ति में परेशानी हो रही है। तार उच्चीकरण कार्य किया जा रहा है। जिससे यह समस्या हो रही है ,जल्द सुधार होगा।

chat bot
आपका साथी