किसान चौपाल में दी गई योजनाओं की जानकारी

कटिहार। प्रखंड के उत्तरी लालगंज पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नंदसूरी महादेवपुर में किसान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 12:51 AM (IST) Updated:Sat, 22 Jun 2019 06:40 AM (IST)
किसान चौपाल में दी गई योजनाओं की जानकारी
किसान चौपाल में दी गई योजनाओं की जानकारी

कटिहार। प्रखंड के उत्तरी लालगंज पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नंदसूरी महादेवपुर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मु. सउद आलम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही किसानों को फसल प्रबंधन सहित उन्नत खेती को लेकर टिप्स दिए गए। इस मौके पर कृषि सामान्यवयक मनीष कुमार, किसान सलाहकार मु. फारूक, मु. खुर्शीद आलम, मनोज कुमार, प्रवीर कुमार, कन्हैया कुमार, उत्कर्ष कुमार सहित कई किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी