शहर में बढ़े पुलिस की गश्ती, बाजारों में लगे सीसीटीवी : चैंबर

कटिहार। पर्व त्योहार के दौरान अपराध नियंत्रण को लेकर नगर पुलिस ने चैंबर प्रतिनिधियों के स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:06 PM (IST)
शहर में बढ़े पुलिस की गश्ती,
बाजारों में लगे सीसीटीवी : चैंबर
शहर में बढ़े पुलिस की गश्ती, बाजारों में लगे सीसीटीवी : चैंबर

कटिहार। पर्व त्योहार के दौरान अपराध नियंत्रण को लेकर नगर पुलिस ने चैंबर प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में नगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, चैबर अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी व सचिव रवि महावर मुख्य रूप से मौजूद थे। चैंबर प्रतिनिधियों ने कहा कि दुर्गापूजा से लेकर दीपावली व छठ तक छिनतई, लूट एवं चोरी जैसी घटनाएं बढ़ जाती है। शहर में टाइगर मोबाइल से सघन गश्ती कराए जाने की मांग की गई। मुख्य बाजारों में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं सीसीटीवी फुटेज की प्रत्येक दिन पड़ताल करने का सुझाव दिया गया। नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी अपने दुकानों में सीसीटीवी कैमरा को दुरूस्त रखने के साथ ही हार्ड डिस्क को किसी सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि घटना होने की स्थिति में अपराधी हार्ड डिस्क को क्षतिग्रस्त नहीं कर सके। थानाध्यक्ष ने कहा कि शहरी क्षेत्र में सुरक्षा की मुक्कमल व्यवस्था की जा रही है। महत्वपूर्ण व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं वित्तीय संस्थानों के आस पास पुलिस कड़ी नजर रख रही है। इस मौके पर अनिल चमरिया, जगदीश प्रसाद, अनिल यादुका,संतोष गुप्ता आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी