भाजपा अध्यक्ष के पिता का निधन

संवाद सूत्र मनसाही (कटिहार) मनसाही के एक दैनिक अखबार के पत्रकार अमित कुमार दास सह स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 07:11 AM (IST)
भाजपा अध्यक्ष के पिता का निधन
भाजपा अध्यक्ष के पिता का निधन

संवाद सूत्र, मनसाही (कटिहार) : मनसाही के एक दैनिक अखबार के पत्रकार अमित कुमार दास सह सदर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार दास के पिता हेमचंद्र दास (80) के असामयिक निधन पर पत्रकारों एवं राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सदर विधायक तार किशोर प्रसाद ने स्वर्गीय दास के घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दी। इस अवसर पर पत्रकार अजय कुमार गुप्ता, ललित कुमार, अनिल ¨सह, विवेक कुमार रमण, इमरान खान आदि ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

पत्रकार को मातृशोक

कटिहार: दैनिक अखबार के पत्रकार सरोज कुमार की माता मोहरकली देवी का निधन मंगलवार की रात हो गया। वे 70 वर्ष की थी। वे अपने पूरे परिवार के साथ भेरिया रहिका में रहती थी। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर किया गया। उनके निधन पर स्थानीय पत्रकारों व राजनीति दल के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी