भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने किया वर्चुअल संवाद

कटिहार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तूफ़ैल कादरी द्वारा जिले के सभी अल्पसंख्यक मोचा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:25 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 09:25 PM (IST)
भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने किया वर्चुअल संवाद
भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने किया वर्चुअल संवाद

कटिहार। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तूफ़ैल कादरी द्वारा जिले के सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई। उन्होंने लोगों की मदद करने के साथ उन्हें कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहा गया। इसके साथ ही आगामी विस चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मोहम्मद सिराजुल, शमशेर आलम, जिला अध्यक्ष मोहम्मद इफ्तेखार, इम्तियाज, इस्तकार आलम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी