युवाओं के बल पर बनेगी बिहार में एनडीए की सरकार : दुर्गेश सिंह

कटिहार। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा 243 जिलों में वीडियो कांफ्रेसिग के जि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:12 AM (IST)
युवाओं के बल पर बनेगी बिहार 
में एनडीए की सरकार : दुर्गेश सिंह
युवाओं के बल पर बनेगी बिहार में एनडीए की सरकार : दुर्गेश सिंह

कटिहार। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा 243 जिलों में वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए युवा जन संवाद किया जा रहा है। इसी क्रम में कोढा विधानसभा में युवा जन संवाद वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता के रुप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह शामिल थे। र्यक्रम का संचालन व अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ मालाकार ने किया है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष क्षेत्रीय प्रभारी प्रवीण कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कविता देवी, पूर्व विधायक सुनिता देवी, जिला महामंत्री राम नाथ पांडे व उपाध्यक्ष राजकुमार राय भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं के बल पर ही बिहार में पुन: एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा कमल क्लब डिजिटल योद्धा को मंडल स्तर शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर मजबूत कर इनकी बदौलत युवा मोर्चा संगठन को नई ऊंचाई तक ले जाएगी। दुर्गेश सिंह ने कोढा विधानसभा के युवाओं को आत्मनिर्भर भारत, आत्म निर्भर बिहार, लोकल फॉर वोकल, कोरोना संक्रमण एवं संगठन कार्य को लेकर युवाओं को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष सौरभ मालाकार ने कहा कि बिहार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने मोर्चा में सबसे सशक्त एवं मजबूत मोर्चा युवा मोर्चा की सराहना करते हुए जिला भाजपा युवा मोर्चा के संगठन को बेहतर एवं कोरोना महामारी मे निरंतर सेवा कार्य की सराहना की। वर्चुअल सम्मेलन में भाजयुमो के सभी जिला पदाधिकारी के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र झा, गौरव पासवान, कोढा विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष पूरी कमेटी सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी