भूमि पूजन पर भाजपाइयों ने मनाया उत्सव
कटिहार। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी के का
कटिहार। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम का पूजन किया। मंदिर में दीप जलाकर सजाया गया। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए और लोगों के बीच में मिष्ठान का वितरण किया। इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष छाया तिवारी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय प्रभारी मंजू चंद्रवंशी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष चांदनी देवी, पूर्व जिला मंत्री विनीता वाधवानी, प्रधानमंत्री जन कल्याण प्रचार-प्रसार के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, कला संस्कृति मंच प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंदन सिन्हा, किसान मोर्चा जिला मंत्री संतोष सिंह, नगर मंत्री राजेश साह, वरिष्ठ नेता गोपाल नंदन वर्मा, विजय सिंह, विनोद पाठक, संतोष प्रसाद, आशीष आनंद, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।