चुनाव में पुरुष मतदाताओं पर भारी पड़ी महिलाएं

संवाद सूत्र कदवा (कटिहार) पंचायत चुनाव में महिला को मिले पचास प्रतिशत आरक्षण से बाहर भी पुरुषों पर आधी आबादी भारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 05:52 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 05:52 PM (IST)
चुनाव में पुरुष मतदाताओं 
पर भारी पड़ी महिलाएं
चुनाव में पुरुष मतदाताओं पर भारी पड़ी महिलाएं

संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार): पंचायत चुनाव में महिला को मिले पचास प्रतिशत आरक्षण से बाहर भी पुरुषों पर आधी आबादी भारी रही। कदवा में संपन्न चुनाव के बाद मुखिया के 30 पद में से 17 पर महिलाओं ने बाजी मारी है। जबकि पंचायत समिति के 40 पदों में 22 पर महिलाओं ने परचम लहराया है। वहीं जिला परिषद के चार सीट में से दो पर महिला प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आई हैं। जबकि 30 पंचायतों में 14 महिला सरपंच चुन कर आई हैं। कभी चौकठ से बाहर नहीं निकलने वाली महिला इस चुनाव में पुरुषों के दंभ को तोड़ दी है। कई पंचायतों में अकेली महिला कई पुरुष प्रत्याशी को चुनावी मैदान में पटखनी देते हुए जीत का परचम लहराया। चुनाव परिणाम के बाद कदवा पंचायत से अमृता देवी, कुम्हरी से सुलेखा देवी, भोगांव से राजकुमारी देवी, पेलागढ़ से सरस्वती देवी, गैथोरा से खुशबू सिंह, परभेली से गुलशन आरा, चौनी से अरसदी खातून, धपरसिया से बीबी शगुन, गोपीनगर से गजाला खातून, जाजा से रुमी प्रवीण, कुरसैल से गुड्डी देवी, भर्री से मीरा देवी, चंदहर से राबिया बसरी, शेखपुरा से रागिया बसरी, बिझरा से सबीहा खातून, बेनी जलालपुर से मांसेबा सफेल, शिकारपुर से आयशा खातून महिला मुखिया निर्वाचित हुई हैं। वहीं जिला परिषद के क्षेत्र संख्या 17 एवं 18 में महिला चुनी गई। पुरूषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली महिला इस बार कदवा में पुरुषों के बर्चस्व को तोड़ दी है। अब देखने वाली बात होगी कि पुरुष सत्तात्मक समाज में महिला प्रतिनिधि आगे कितनी सफल हो पाती है।

chat bot
आपका साथी