कड़ी सुरक्षा के बीच मनिहारी में डाले गए वोट

कटिहार। मनिहारी प्रखंड में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले गए। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सुरक्षा का इंतजाम जमीन से लेकर नदी तक में किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 09:44 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 09:44 PM (IST)
कड़ी सुरक्षा के बीच मनिहारी में डाले गए वोट
कड़ी सुरक्षा के बीच मनिहारी में डाले गए वोट

कटिहार। मनिहारी प्रखंड में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायत चुनाव के लिए वोट डाले गए। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सुरक्षा का इंतजाम जमीन से लेकर नदी तक में किया गया था। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखी। गंगा नदी मार्ग, सड़कों पर, मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी जवानों के साथ मुस्तैद दिखे। इसके अतिरिक्त जोनल, सबजोनल, सेक्टर, गश्ती दल लगातार भ्रमणशील रही। जबकि डीएम, एसपी सहित जिले के कई अधिकारी भी मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। थानाध्यक्ष भी अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा को चाक-चौबंद करने में जुटे रहे।

पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरु होते ही डीएम उदयन मिश्रा, एसपी विकास कुमार सहित जिले के कई अधिकारी मनिहारी पहुंच गए। डीएम एवं एसपी ने अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी के साथ मनिहारी प्रखंड के कई मतदान केंद्रों का जायजा लिया। डीएम एवं एसपी ने दक्षिणी काटाकोश पंचायत के मध्य विद्यालय बाबूपुर स्थित मतदान केंद्र पहुंच कर पूरी स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीओ कुमार सिद्धार्थ, डीएसपी मनोज कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता रविकांत सिन्हा, पुलिस निरीक्षक मु इरशाद सहित कई अधिकारी भ्रमणशील रह कर जायजा लेते दिखे। डीएम व एसपी कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुए अमदाबाद प्रखंड की ओर निकल गए। वही थानाध्यक्ष रंजन कुमार पुलिस जवान एवं ब्रज वाहन के साथ मतदान केंद्रों पर विधि व्यवस्था व सुरक्षा का जायजा लेते दिखे। गंगा नदी मार्गो में रबर वोट से गश्ती होती रही। जबकि सेक्टर,गश्ती दल व कई थानों के थानाध्यक्ष दल बल के साथ क्षेत्र में मुस्तैदी से डटे रहे। एसडीओ कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता रविकांत सिन्हा भी लगातार मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ रणधीर कुमार, सीओ राजेश रंजन ने भी कई मतदान केंद्रों पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। इधर सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र में बना कंट्रोल रूम क्षेत्र में चल रहे मतदान को लेकर पल पल का अपडेट लेता रहा। गंगा नदी मार्ग, सड़क व मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखे गए।

chat bot
आपका साथी