जिप सदस्य पर नए चेहरे, चारों सीट पर महिला प्रत्याशियों ने किया कब्जा

जागरण संवाददाता कटिहार समेली फलका एवं मनसाही प्रखंड में चौथे चरण के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार को बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र में कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 09:41 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 09:41 PM (IST)
जिप सदस्य पर नए चेहरे, चारों सीट 
पर महिला प्रत्याशियों ने किया कब्जा
जिप सदस्य पर नए चेहरे, चारों सीट पर महिला प्रत्याशियों ने किया कब्जा

जागरण संवाददाता, कटिहार: समेली, फलका एवं मनसाही प्रखंड में चौथे चरण के लिए हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार को बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र में कराई गई। उक्त तीनों प्रखंड से जिला परिषद के चारों सीट पर नए चेहरे ने जीत दर्ज की है। जिला परिषद के चुनाव में आधी आबादी का दबदबा रहा। सभी सीट पर महिला प्रत्याशी चुनकर आई हैं। मनसाही प्रखंड से जिला परिषद के एक सीट पर जहां आरा बेगम निर्वाचित घोषित की गई। समेली प्रखंड से जिप सदस्य के एक पद के लिए हुए चुनाव में कोमल कुमारी विजयी हुई। फलका प्रखंड में जिला परिषद की दो सीट के लिए हुए चुनाव में फलका उत्तरी प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र से गायत्री कुमारी तथा फलका दक्षिणी से रीता साह निर्वाचित घोषित की गई। पहले चररण में कटिहार सदर, हसनगंज, डंडखोरा एवं कुर्सेला प्रखंड में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में जिला परिषद की चार सीट पर महिला प्रत्याशियों का कब्जा रहा था।

समेली प्रखंड के आठ में सात नए मुखिया

समेली प्रखंड के आठ पंचायतोूं के लिए हुए चुनाव में परिणाम चौंकाने वाले आए हैं। आठ में सात पंचायत में मुखिया पद पर नए चेहरे चुनकर सामने आए हैं। इनमें तीन महिला है। 40 वर्ष से कम आयु के दो युवा भी पहली बार मुखिया का चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। मनसाही प्रखंड के सात पंचायतों के लिए मुखिया पद के चुनाव परिणाम में तीन नए चेहरे चुनकर आए हैं। इसमें दो महिला शामिल हैं। फल्का प्रखंड 13 पंचायत के लिए हुए चुनाव में अपराह्न बाद तक छह पंचायतों के लिए मुखिया पद का चुनाव परिणाम घोषित किया जा सका था। घोषित छह पंचायतों के चुनाव परिणाम में भी आधी आबादी का दबदबा रहा। मुखिया पद के घोषित छह पंचायतों के चुनाव परिणाम में चार सीटाों पर महिला प्रत्याशियों का कब्जा रहा। घोषित विजयी प्रत्याशियों में सभी की शैक्षणिक योग्यता इंटर से स्नातक तक है।

chat bot
आपका साथी