तीन प्रखंडों में 789 पदों के लिए 3372 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

कटिहार। जिले में चतुर्थ चरण में बुधवार को समेली, फलका एवं मनसाही प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:25 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:25 PM (IST)
तीन प्रखंडों में 789 पदों के लिए 3372 
प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
तीन प्रखंडों में 789 पदों के लिए 3372 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

कटिहार। जिले में चतुर्थ चरण में बुधवार को समेली, फलका एवं मनसाही प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर मतदानकर्मियों को उनके आवंटित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। समेली,मनसाही व फलका में चुनाव को लेकर कुल 402 मतदान केंद्र बनाए गए है।तीनों प्रखंड में होने वाले कुल 789 विभिन्न पदो के लिए 3372 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को मनसाही,समेली व फलका में डीएम उदयन मिश्रा, एसपी विकास कुमार, एडीएम विजय कुमार सहित मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उक्त तीनों प्रखंड से वार्ड सदस्य के पद पर तीन तथा पंच के पद पर 76 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। मनसाही प्रखंड से 198 पद के लिये कुल 809 उम्मीदवार मैदान में भाग्य आजमा रहे है। जिसमें जिला परिषद पद के लिए एक पद के लिए नौ महिला उम्मीदवार मैदान में है। मुखिया के सात पद पर 36 पुरूष, 18 महिला सहित कुल 54 प्रत्याशी है। पंचायत समिति के सात पद पर 32 पुरूष 29 महिला सहित कुल 61 प्रत्याशी,सरपंच के सात पद पर 33 पुरूष व 19 महिला सहित 52 प्रत्याशी है। वही वार्ड सदस्य के 97 पद पर कुल 440 तथा पंच के 77 पद पर 193 प्रत्याशी मैदान में है। फलका प्रखंड से 371 पद के लिए 1597 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें 804 पुरूष व 793 महिला शामिल हैं। जिला परिषद के दो पद के लिये 19 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। पंचायत समिति सदस्य के 18 पद के लिए 46 पुरूष व 57 महिला सहित कुल 103 प्रत्याशी है। जबकि मुखिया के 13 पद पर कुल 130 प्रत्याशी में 81 पुरूष व 49 महिला प्रत्याशी हैं। सरपंच के 13 पद पर 56 पुरूष तथा 32 महिला सहित कुल 88 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वार्ड सदस्य के 182 पद पर 897 तथा पंच के 143 पद पर 360 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बताते चलें कि इस प्रखंड में पंच के सात पद रिक्त हैं। फलका से पंच के पद पर 41 तथा वार्ड सदस्य के पद पर दो प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए हैं। समेली प्रखंड में 216 पद के लिए 966 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें 501 पुरूष व 465 महिला प्रत्याशी है। जिला परिषद के एक पद पर 11 महिला प्रत्याशी भाग्य आजमा रही हैं। वही मुखिया के आठ पद पर 32 पुरूष व 23 महिला सहित 55 प्रत्याशी हैं। पंचायत समिति के 11पद पर कुल 72 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें 37 पुरूष व 35 महिला शामिल है। सरपंच के आठ पद पर 52 उम्मीदवार है जिसमें 34 पुरूष तथा 18 महिला प्रत्याशी है। वही वार्ड सदस्य के 101 पद पर 537 तथा पंच के 87 पद पर 239 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। समेली प्रखंड से वार्ड सदस्य के पद पर एक तथा पंच के पद पर 15 निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। मतगणना 22 व 23 अक्टूबर को तिनगछिया बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र में कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी