बरारी प्रखंड में 635 पद के लिए 2663 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

कटिहार। बरारी प्रखंड मे छठे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाने के साथ ही सरगर्मी तेज हो गई है। बरारी में तीन नवंबर को मतदान कराया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:07 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:07 PM (IST)
बरारी प्रखंड में 635 पद के लिए 
2663 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
बरारी प्रखंड में 635 पद के लिए 2663 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

कटिहार। बरारी प्रखंड मे छठे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाने के साथ ही सरगर्मी तेज हो गई है। बरारी में तीन नवंबर को मतदान कराया जाएगा। बरारी प्रख्ड 21 पंचायत में 635 पद के लिए 2663 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिला परिषद के तीन पद के लिए 40 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। जबकि मुखिया के 21 पद के लिये 180, संरपच के 21 पद के लिये 120 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। वही पंचायत समिति के 31 पद के लिये 189,वार्ड सदस्य के 303 पद के लिये 1441 तथा पंच के 256 पद के लिये 693 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बताते चलें कि वार्ड सदस्य पद के चार पुरूष व दो महिला सहित छह तथा पंच पद के 20 पुरूष व 29 महिला प्रत्याशी सहित कुल 49 को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इस प्रखंड से 1353 महिला व 1310 पुरूष विभिन्न पद पर चुनाव लड़ रहे है। चार वार्ड से पंच के पद पर नामांकन नही होने के कारण रिक्त है। इस प्रखंड मे पंचायत चुनाव को लेकर 325 मतदान केंद्र बनाए गण् है। तीन नवम्बर को होने वाले चुनाव में एक लाख 71 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

chat bot
आपका साथी