पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच बरारी प्रखंड की 21 पंचायतों की हुई मतगणना

जागरण संवाददाता कटिहार बरारी प्रखंड की 21 पंचायतों में तीन नवंबर को पंचायत चुनाव कराय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 07:29 PM (IST)
पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच बरारी प्रखंड की 21 पंचायतों की हुई मतगणना
पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच बरारी प्रखंड की 21 पंचायतों की हुई मतगणना

जागरण संवाददाता, कटिहार: बरारी प्रखंड की 21 पंचायतों में तीन नवंबर को पंचायत चुनाव कराया गया था। वोटों की गिनती शनिवार को तिनगछिया बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र पर सुबह आठ बजे से की गई। हालांकि मतगणना कार्य शुरू होने में कुछ विलंब हुआ। जिला परिषद सहित मुखिया, पंचायत समिति, सरपंच, वार्ड सदस्य व पंच पद के लिए मतगणना का कार्य दिन भर चला। प्रखंड के लक्षीपुर पंचायत से मतगणना का काम प्रारंभ कराया गया। मतगणना के बाद विजयी समर्थकों ने अबीर गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। बताते चलें कि छठे चरण तक जिले के 11 प्रखंडों में पंचायत चुनाव संपन्न कराया जा चुका है।

मतगणना को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। जिलाधिकारी उदयन मिश्रा व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मतगणना कार्य का जायजा लिया। जबकि सदर एसडीओ शंकर शरण ओमी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मतगणना केंद्र के बाहर समर्थकों की भीड़ से जाम से लोग परेशान रहे। जाम हटाने में यातायात पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह सात बजे से ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र पर पहुंचने लगे थे।

chat bot
आपका साथी