मनसाही में हड़ताल पर गई आशा कार्यकर्ता

कटिहार। मनसाही प्रखंड क्षेत्र की आशा कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार से हड़ताल पर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 09:53 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 09:53 PM (IST)
मनसाही में हड़ताल पर गई आशा कार्यकर्ता
मनसाही में हड़ताल पर गई आशा कार्यकर्ता

कटिहार। मनसाही प्रखंड क्षेत्र की आशा कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार से हड़ताल पर चली गई है। आशा कर्मी के हड़ताल में जाने से स्वास्थ्य सेवा पर प्रतिकूल असर पड़ना तय माना जा रहा है। आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि उन लोगों को सरकार द्वारा हर माह 1000 मानदेय देने की बात कहीं गई थी मगर दो साल बीतने के बावजूद भी अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आवंटन होने के बावजूद स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों द्वारा जानबूझकर मानदेय लंबित रखा गया है। इसका आशा कार्यकर्ता द्वारा विरोध किया जा रहा है। हड़ताल के दौरान आशा कर्मी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के प्रांगण में संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आशा के कर्मी सुधा कुमारी, कांति देवी, पुष्पा देवी, शीला कुमारी, सुनीता देवी, ममता देवी, शबनम आरा आदि उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी