फर्जी तरीके से टिकट बनाने के आरोप में वसुधा केंद्र का संचालक गिरफ्तार

कटिहार। आइआरसीटीसी से रेल टिकट बनाने का लाइसेंस लेने के बाद ग्राहकों से मोटी रकम वसूलने के उद्देश्य से रेल का यूजर आइडी उपयोग नहीं कर अपने यूजर आइडी से रेल टिकट बनाकर एक टिकट पर 500 से 700 अधिक वसूलने के आरोप में वसुधा केंद्र संचालक मु. इफ्तेखार को कटिहार रेल अपराध शाखा के उप निरीक्षक शोहेब आलम खान और बारसोई रेल सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमालपुर गांव पहुंच गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:47 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:47 PM (IST)
फर्जी तरीके से टिकट बनाने के आरोप 
में वसुधा केंद्र का संचालक गिरफ्तार
फर्जी तरीके से टिकट बनाने के आरोप में वसुधा केंद्र का संचालक गिरफ्तार

कटिहार। आइआरसीटीसी से रेल टिकट बनाने का लाइसेंस लेने के बाद ग्राहकों से मोटी रकम वसूलने के उद्देश्य से रेल का यूजर आइडी उपयोग नहीं कर अपने यूजर आइडी से रेल टिकट बनाकर एक टिकट पर 500 से 700 अधिक वसूलने के आरोप में वसुधा केंद्र संचालक मु. इफ्तेखार को कटिहार रेल अपराध शाखा के उप निरीक्षक शोहेब आलम खान और बारसोई रेल सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमालपुर गांव पहुंच गिरफ्तार कर लिया।

रेल अपराध शाखा के उपनिरीक्षक ने बताया कि बारसोई क्षेत्र में वसूधा केंद्र संचालक द्वारा गलत तरीके से टिकट बना कर लोगों से मोटी रकम वसूले जाने की शिकायत मिली थी। सूचना के आधार पर छापामारी कर संचालक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार संचालक के पास से 18 रेल टिकट, कागजात, लैपटॉप बरामद किया गया। यात्रा टिकट पर टिकट के लिए व्यक्तिगत यूजन आईडी का उपयोग कर निर्धारित भाड़ा से अधिक राशि वसूला जा रहा था।

chat bot
आपका साथी