आर्मी भर्ती रैली आज से, 23 जिलों के डेढ़ लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

कटिहार। कटिहार और गया सेना भर्ती कार्यालय के अधीन आने वाले 23 जिलों के लिए सेना भर्ती रैल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:37 PM (IST)
आर्मी भर्ती रैली आज से, 23 जिलों 
के डेढ़ लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
आर्मी भर्ती रैली आज से, 23 जिलों के डेढ़ लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

कटिहार। कटिहार और गया सेना भर्ती कार्यालय के अधीन आने वाले 23 जिलों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन गढ़वाल आर्मी मैदान में दो मार्च से 30 मार्च तक किया जाएगा। सेना के विभिन्न ट्रेडों में भर्ती होने के लिए 23 जिलों के करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। अलग-अलग जिले और ट्रेड के लिए सेना भर्ती कार्यालय द्वारा तिथियों का निर्धारण किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई है। शहर के मुख्य चौराहों एवं गढ़वाल मैदान के आसपास दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा रैली को लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। गढ़वाल मैदान में बहाली प्रक्रिया को लेकर सेना द्वारा कई पंडाल और सीसीटीवी, कंप्यूटर आदि लगाया गया है।

कटिहार एआरओ के तहत आने वाले अररिया, बांका, बेगुसराय, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा एवं सुपौल सहित गया एआरओ के अंतर्गत आने वाले कुल 23 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह रैली दो मार्च से 30 मार्च तक सेना के विभिन्न ट्रेड में बहाली को लेकर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं शारीरिक जांच से अभ्यर्थी को गुजरना पड़ेगा।आर्मी बहाली रैली में अरवल जिले से 7358, औरंगाबाद से 10412,गया 115042, जमुई 33496, जहानाबाद 5898, कैमूर 6873, लखीयराय 4784 नालंदा 8223 रोहतास 12341शेखपुरा जिले के 1787 अभ्यर्थी इस बहाली में शामिल होंगे जबकि कटिहार एआरओ के अररिया जिले के 1711, बांका 4626,बेगुसराय 10777,भागलपुर 10199,कटिहार 4378 खगड़िया 6682 किशनगंज 368 मधेपुरा 3035 मुगेर 6636 पुर्णिया 2936 सहरसा 3346 सुपौल 2781अभ्यर्थी शामिल होंगे।

=========

कटिहार :जिला प्रशासन द्वारा सेना बहाली को लेकर अभ्यर्थी की काफी संख्या में शामिल होने को लेकर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर विभिन्न जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। सोमवार को सदर एसडीओ शंकर शरण ओमी, सदर एसडीपीओ अमरकांत झा एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने गढ़वाल मैदान पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। वरीय अधिकारियों ने गढ़वाल मैदान की ओर जाने वाले रास्तों व आस-पास के इलाकों का भी जायजा लिया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, शहीद चौक, मिरचाईबाड़ी सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेयजल सहित अन्य व्यवस्था भी गढ़वाल मैदान के समीप की गई है।

chat bot
आपका साथी