सेब की खेती के लिए कटिहार का चयन, 50 फीसद मिलेगा अनुदान

प्रदीप गुप्ता कटिहार राज्य सरकार ने फल की खेती को बढ़ावा देने के लिए सेब की खेती को लेकर कटिहार का चयन कर लक्ष्य निर्धारित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 09:19 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 09:22 PM (IST)
सेब की खेती के लिए कटिहार का  चयन, 50 फीसद मिलेगा अनुदान
सेब की खेती के लिए कटिहार का चयन, 50 फीसद मिलेगा अनुदान

प्रदीप गुप्ता, कटिहार : राज्य सरकार ने फल की खेती को बढ़ावा देने के लिए सेब की खेती को लेकर कटिहार का चयन कर लक्ष्य निर्धारित किया है। किसान कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की तरह स्थानीय स्तर पर भी सेब का उत्पादन कर सकेंगे।

उद्यान विभाग द्वारा इसको लेकर किसानों को जानकारी दी जा रही है। सेब की खेती करने वाले किसानों को 50 फीसद तक अनुदान दिया जाएगा। सेब की खेती से किसान आत्मनिर्भर हो सकेंगे। इच्छुक किसानों से आनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किया गया है। विभाग द्वारा तत्काल पांच हेक्टेयर में सेब की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कोढ़ा, बरारी,समेली,सदर प्रखंड में सेब की खेती की संभावना है। इसके अतिरिक्त अन्य प्रखंडों में भी किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

क्या है योजना:

सेब की खेती के लिए पहली बार इस जिले का चयन किया गया है। विभाग द्वारा किसानों को इस क्षेत्र के मौसम के अनुकूल खेती को लेकर सेब का पौधा भी उपलब्ध कराया जाएगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से सेब का पौधा उपलब्ध कराया जाएगा। उपलब्ध कराए गए पौधों को मानक के अनुरूप तापमान में कुछ दिन रखकर किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। किसान फरवरी माह तक सेब का पौधा खेत में लगा सकते है। उद्यान विभाग द्वारा खेती करने वाले किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। सेब की खेती करने वाले किसानों को 60 प्रतिशत व 20- 20 प्रतिशत में अनुपात में तीन किश्तों में अनुदान की राशि दी जायेगी।

कैसे ले योजना का लाभ :

सेब की खेती करने वाले किसानों को उद्यान विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन में जमीन का कागजात, आधार कार्ड, बैक पासबुक, किसान रजिस्ट्रेशन, फोटो देना होगा। किसानों को एक हेक्टेयर सेब की खेती पर लगभग दो लाख लागत आएगी। इसके अतिरिक्त आंवला, बैर एवं बेल की खेती के लिए भी अनुदान का प्रावधान किया गया है।

chat bot
आपका साथी