बच्चों व अभिभावकों ने किया स्कूल प्रधान का घेराव

कटिहार। प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धरहन दिघोच में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 12:53 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:11 AM (IST)
बच्चों व अभिभावकों ने किया स्कूल प्रधान का घेराव
बच्चों व अभिभावकों ने किया स्कूल प्रधान का घेराव

कटिहार। प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धरहन दिघोच में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति का फॉर्म जांच कर जिला नहीं भेजने को लेकर छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने प्रधाना अध्यापिका का घेराव किया। मौके पर मौजूद छात्रा रेहना सबिया, लीलका खलीदा, सुखतारा, तस्लीमा, नजरीना, साइना, सोनम, शहजादी, आयशा, मुस्कान, फरीदा, हंसराणा, फरीना, दुलारी, संजली तारा, फूलन नसरीन एवं हलीमा के साथ-साथ छात्र वजीरे आला शादीक मु. वकील अहमद रजा, वसीम खान एवं आफताब खान ने बताया कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से विद्यालय में पढ़ने वाले अल्पसंख्यक के छात्र-छात्रों को भारत सरकार द्वारा छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके लिए फार्म जमा किया जाना है। अंतिम तिथि 10 दिसंबर तक दिया गया है। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय धरहन, दिघोच एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मचौला के प्रधानाध्यापक द्वारा स्कॉलरशिप फॉर्म जांचकर नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर छात्र-छात्रा परेशान हैं। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय धरहन दिघोच की प्रधानाध्यापिका रीना रानी एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय मचौला के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि जिला से स्पष्ट दिशा निर्देश नहीं मिलने के कारण यह फार्म जमा नहीं किया जा सका है। इधर जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी प्रधानाध्यापक को जुलाई में ही प्रशिक्षण देकर नेशनल स्कॉलरशिप फार्म जांचकर जिला में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी