यमुना एक्सप्रेस हाइवे पर हुए हादसे में शिशिया के दो मजूदर की हुई मौत

कटिहार। लगभग 70 मजदूरों को लेकर जिले के जगदीशपुर पेट्रोल पंप से दिल्ली के लिए रवाना हु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:02 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस हाइवे पर हुए हादसे में 
शिशिया के दो मजूदर की हुई मौत
यमुना एक्सप्रेस हाइवे पर हुए हादसे में शिशिया के दो मजूदर की हुई मौत

कटिहार। लगभग 70 मजदूरों को लेकर जिले के जगदीशपुर पेट्रोल पंप से दिल्ली के लिए रवाना हुई बस यमुना एक्सप्रेस हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में बरारी प्रखंड के शिशिया पंचायत के बांधटोला निवासी मु. असरूद्दीन के 22 वर्षीय पुत्र मु. रमजानी और उसके पड़ोसी स्वर्गीय हदीस के 25 वर्षीय पुत्र मु. शमशेर की मौत हो गई।

इस घटना में पड़ोस के गांव जगदीशपुर के छह मजदूर भी जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बांधटोला गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। हादसे के शिकार मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। सोमवार को अपराह्न यूएनटी कंपनी सरैया से आई बस 70 मजदूरों को लेकर दिल्ली के द्वारका के लिए रवाना हुई थी। मृतक का परिवार गंगा के कटाव से विस्थापित होकर शंकर बांध पर पिछले तीन दशक से रह रहे हैं। मृतक रमजानी के बड़े भाई मु मकबूल व आसिफ ने बताया कि मंगलवार की शाम रमजानी ने मोबाइल से अपने घर बात की थी। इसी साल उसकी शादी भी होने वाली थी। रमजानी ने हाल चाल पूछने के बाद मां का ख्याल रखने को कहा। लेकिन काल क्रूर हाथों ने कुछ ही घंटे बाद रमजानी को हमसबों से छीन लिया। मृतक रमजानी के भाई ने बताया कि इसके पूर्व वह मुंबई में काम करता था। लॉकडाउन लॉकडाउन के कारण तीन माह पूर्व घर लौटा था। रमजानी की मां रेहाना खातुन बार-बार बेहोश हुए जा रही थी। दुर्घटना के शिकार मृतक शमशेर के भाई मु. मुबारक ने बताया कि हादसे की जानकारी शमशेर के साथ काम करने गये उसके भाई जमशेद व भतीजा मु. इम्तियाज ने दी। मृतक शमशेर के दो छोटे-छोटे बच्चे सूनी आंखों से सभी को निहार रहे थे। शमशेर की पत्नी को आस पास के लोग ढांढस बंधाने की हरसंभव कोशिश कर रहे थे। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बाबूल ने बताया कि कम्पनी की बस जगदीशपुर पेट्रोल पंप पर मजदूरों को लेने आई थी। जिसमें शिशिया, जगदीशपुर व विशनपुर 70 मजदूर कंपनी का काम करने दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दुर्घटना में जगदीशपुर निवासी मुस्तकीम, बदरू, बेचेलाल, सतपाल चौधरी, राजेश व शाहरूख जख्मी हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यमुना एक्स्प्रेस वे पर डीजल भराने पेट्रोल पंप के समीप खड़ी बस में पीछे आ रही टैंकर टक्कर से यह हादसा हुआ।

chat bot
आपका साथी