हसनगंज के कवैया तक पहुंचा कुसियार गांव हादसे का मातम

कटिहार। अररिया जिले के कुसियार गांव सड़क हादसे का मातम हसनगंज प्रखंड के कवैया तक पह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 12:51 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 12:51 AM (IST)
हसनगंज के कवैया तक पहुंचा कुसियार गांव हादसे का मातम
हसनगंज के कवैया तक पहुंचा कुसियार गांव हादसे का मातम

कटिहार। अररिया जिले के कुसियार गांव सड़क हादसे का मातम हसनगंज प्रखंड के कवैया तक पहुंच गया। हादसे की सूचना आते ही बिनोद मंडल का परिवार ही नहीं पूरा गांव ही आंसूओं में डूब गया। महज 11 वर्ष के मासूम अंश की मौत से हर व्यक्ति ने आह भर दिया। अंश बिनोद मंडल का इकलौता पुत्र था। वह अपने बहन की विदाई कराने अररिया जिले के रामपुर गया था। वहीं से लौटने के दौरान यह घटना घटी। इस परिवार के दोहरा सदमा यह भी रहा कि इसमें अंश के जीजा की भी मौत हो गई। पुत्र की मौत व पुत्री की सिदूर धुलने का एक साथ गम ने बिनोद मंडल व उनके परिवार को हिला कर रख दिया।

जानकारी के अनुसार प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत कवैया गांव के बिनोद मंडल का एकलौता पुत्र ग्यारह वर्षीय अंश अपने चचेरे भाई प्रहलाद मंडल पिता प्रकाश मंडल के साथ अररिया जिले के लहना रामपुर गांव अपनी बड़ी बहन पूजा की विदाई कराने गया था। ऑटो से अपने घर कवैया आने के क्रम में कुसियार गांव बेल चौक के करीब विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की सीधी टक्कर ऑटो से हो गई। इसमें 11 वर्षीय अंश व उनके जीजा अर्जुन मंडल की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं दीदी पूजा और उसकी छह और चार वर्षीय पुत्री सहित चचेरे भाई प्रह्लाद की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। सभी को पटना रेफर कर दिया गया है। प्रह्लाद अपने पिता का इकलौता पुत्र है।

chat bot
आपका साथी