355 में उपस्थित थे 10 बच्चे, दो बजे तक नहीं बनी थी उपस्थिति

संवाद सूत्र, हसनगंज (कटिहार) : प्रखंड में सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तो दूर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 01:11 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 01:11 AM (IST)
355 में उपस्थित थे 10 बच्चे, दो बजे तक नहीं बनी थी उपस्थिति
355 में उपस्थित थे 10 बच्चे, दो बजे तक नहीं बनी थी उपस्थिति

संवाद सूत्र, हसनगंज (कटिहार) : प्रखंड में सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तो दूर बच्चों को कक्षा सापेक्ष ज्ञान तक नहीं है। कक्षा सात के बच्चे उच्चारण एवं टेबल तक नहीं जानते। इसका खुलासा बीडीओ के निरीक्षण में हुआ। जानकारी के अनुसार बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेरुआ पूरब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताओं की पोल खुल गई। विद्यालय में गंदगी और कचरे का अंबार देख बीडीओ बीफर पड़े। विद्यालय में दो बजे तक बच्चों की उपस्थिति नहीं बनाई गई थी। जबकि नामांकित 355 बच्चों में महज 10 बच्चे मौजूद थे। जबकि सात शिक्षकों में पांच शिक्षक उपस्थित थे। वही एमडीएम पंजी भी विद्यालय में उपलब्ध नहीं था। बीडीओ ने विद्यालय की व्यवस्था पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही।

chat bot
आपका साथी