कांग्रेस की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा

़फोटो: 17 केएटी: 10 संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार) : प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला में प्रखंड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 01:25 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 01:25 AM (IST)
कांग्रेस की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा
कांग्रेस की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा

़फोटो: 17 केएटी: 10

संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार) : प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अंसार काजमी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रेम राय मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व विधायक अब्दुल जलील को श्रद्धांजलि दी। बैठक में जिलाध्यक्ष ने सक्रिय कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार करने सहित पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रखंड अध्यक्ष ने अपने कहा कि लंबे समय के बाद कदवा से कांग्रेस का विधायक होने से संगठन में मजबूती के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बैठक में आगामी कई लोगों ने अपना विचार प्रकट किया।कार्यक्रमों के सफल आयोजन के साथ कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के संभावित आगमन को लेकर की जाने वाली तैयारी पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर गंगानंद ¨सह, शहरयार, अकबर अली, अकील, अमरेंद्र ठाकुर, प्रदीप ¨सह, सनौवर आलम, हैदर अली, तनवीर रजा, तबरेज आलम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी