राजद की बैठक में पंचायत अध्यक्ष का मनोनयन

संवाद सूत्र, सेमापुर (कटिहार) : सकरैली पंचायत के मधुबनी गांव में बमबम यादव के आवास पर बरा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 01:01 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 01:01 AM (IST)
राजद की बैठक में पंचायत अध्यक्ष का मनोनयन
राजद की बैठक में पंचायत अध्यक्ष का मनोनयन

संवाद सूत्र, सेमापुर (कटिहार) : सकरैली पंचायत के मधुबनी गांव में बमबम यादव के आवास पर बरारी प्रखंड युवा राजद की बैठक प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष सानतनु यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायत अध्यक्ष का मनोनयन किया गया। युवा पंचायत अध्यक्ष के रुप में अखिलेश मंडल को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही आगामी 18 दिसंबर को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होने वाले धरना की सफलता पर चर्चा की गई। इस मौके पर राजद नेता बमबम यादव, सकरैली पंचायत अध्यक्ष लतीफ, युवा राजद के महासचिव सुशांत कुमार उर्फ सोनू, सचिव अखिलेश मंडल, युवा राजद के पंचायत अध्यक्ष बरेटा से कन्हैया, सकरैली से सकील, सुखासन से तौकिर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी